रुद्रपुर, जनवरी 6 -- सितारगंज। अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी की संलिप्तता की उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में लोगों ने नगर के मुख्य चौक पर प्रदर्शन किया। यहां कैंडल जलाकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार देर शाम मुख्य चौक पर कैंडल हाथ में लेकर पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में कई वीआईपी के नाम सामने आए हैं। सरकार सीबीआई जांच कराने के लिए लोगों से सबूत मांग रही है। जो अत्यंत खेदजनक है। उन्होंने न्यायाधीश की देखरेख में अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। यहां पूरन चौहान, आकाश अंसारी, मनोज बाल्मिकी, राजू अंसारी, प्रमोद नेगी, फैमिश अंसारी, विजय वाल्मीकि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.