देहरादून, जनवरी 9 -- पौड़ी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान मामले की सीबीआई से जांच कराने और दोषी वीआईपी को फांसी देने की मांग उठाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के पौड़ी विधानसभा प्रभारी राकेश राणा, जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, भरत सिंह, मोहित सिंह और सुंदर लाल मुयाल आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...