रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि अंकिता पहाड़ की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना पूरे प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा व सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। आरोप लगाया कि प्रारंभिक स्तर पर साक्ष्य नष्ट किए गए और रिजॉर्ट को बुलडोजर से ध्वस्त कर जांच को सीमित दायरे में रखा गया, जिससे सरकार की नीयत पर संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा कि उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियो व बयानों से मामला और गंभीर हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और जांच एजेंसियों के पास छिपाने को कुछ नहीं है तो सीबीआई जांच से डरने की कोई वजह नहीं होनी चाहिए। एसआईटी जांच से केवल कुछ आरोपियों को सजा दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.