देहरादून, जनवरी 11 -- ऋषिकेश। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर शनिवार को ऋषिकेश का बाजार बंद रहा। कांग्रेस व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसका आह्वान किया था। हालांकि कुछ दुकान अभी बाजार में खुली हुई हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी बाजार बंद दिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...