नई दिल्ली, जनवरी 28 -- कांग्रेस ने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार सिफारिश के बावजूद सीबीआई जांच को भटकाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही पार्टी ने अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा की भी मांग दोहराई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता ने लिखित रूप में मांग की थी कि उसके हत्यारों को फांसी की सजा हो और इस केस में शामिल वीआईपी को भी सजा मिलनी चाहिए। अंकिता का परिवार किसी जज की निगरानी में सीबीआई जांच चाहता है। गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया था कि सीबीआई जांच करवाई जाएगी। यह जांच अंकिता के पिता के प्रार्थनापत्र को आधार बनाकार जांच करव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.