सहारनपुर, जनवरी 2 -- यूपी के सहारनपुर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तराखंड पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में गुरुवार रात उनके घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है। अभिनेत्री पर उत्तराखंड के ज्वालापुर कोतवाली और झबरेड़ा थाने में मुकदमें दर्ज हैं और पुलिस उन्हें बयान देने के लिए बुला रही है। उर्मिला हाल ही में उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने के बाद चर्चाओं में आई हैं। सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री कई दिनों से लापता है, उनके घर पर भी ताला लटका मिला। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए उर्मिला ने 29 दिसंबर को फेसबुक पर लाइव आकर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए गंभीर बयान दिए थे और बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही वह लापता हैं। लाइव वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.