देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दो टूक कहा कि सरकार हर जांच के लिए तैयार है। बशर्तें कोई प्रमाणिक तथ्य तो हो। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वो दिवंगत बिटिया अंकिता भंडारी के माता पिता से बात करेंगे। माता-पिता जो भी कहेंगे और जिस भी जांच के लिए कहेंगे, सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ेगी। सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील विषय है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार पहले दिन से ही बेटी को न्याय दिलाने के लिए तत्परता से काम कर रही थी। इसी का नतीजा है कि तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास हुआ है। अब एक ऑडियों के आधार पर प्रदेश में राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है। सरकार इस पर भी गंभीर है और ऑडियों में आई वीआईपी की बात की जांच को एसआईटी बना ज...