सहारनपुर, जनवरी 5 -- उत्तराखंड की बेटी 'अंकिता भंडारी को न्याय दो न्याय दो' की मांग को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा शारदा नगर कोयला गेट पर जोरदार नारों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को शीघ्र न्याय दिलाने, दोषियों को कठोरतम सजा देने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली हैं और सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर कदम उठाने चाहिए। विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिनमें सीता भारद्वाज, रीता बब्बर, रेखा धीमान, शर्मिष्ठा, अंदलीब इरम, उपमा सिंह, रुखसार, निशात, राखी, प्रीति व त्रिप्ती आदि र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.