देहरादून, जनवरी 2 -- देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यदि अंकिता केस में किसी के पास भी कोई नया और विश्वसनीय साक्ष्य है, तो सरकार उसे स्वीकार करने और उसके आधार पर हर स्तर की जांच कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। साक्ष्य देने वालों को मिलेगी सुरक्षा मंत्री उनियाल ने जनता और संबंधित पक्षों से अपील की कि वे साक्ष्यों के साथ आगे आएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि जो भी व्यक्ति इस मामले में पुख्ता सबूत पेश करेगा, सरकार उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य अंकिता को पूर्ण न्याय दिलाना है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी। ...