हरिद्वार, जनवरी 11 -- अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विपक्षी दलों की ओर से रविवार को बुलाए गए बंद का हरिद्वार में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शिवमूर्ति से हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और प्रदेश कांग्रेस सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं। उन्होंने व्यापारियों से भी आह्वान किया कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद कर न्याय की इस लड़ाई में सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, मुरली ...