रुद्रपुर, जनवरी 6 -- किच्छा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई की जांच की मांग को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियोंने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार शाम अनुपम सिनेप्लेक्स स्थित नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसी बड़ी संख्या में एकत्र हुए। उन्होंने विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में हाथों में कैंडल व सीबीआई जांच लिखी तख्तियां लेकर महाराणा प्रताप चौक तक मार्च निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...