देहरादून, दिसम्बर 26 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और इस मामले के वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस समेत सभी आनुषंगिक संगठनों को 27 दिसंबर से ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में गढ़वाल मंडल में अंकिता भंडारी को इंसाफ दो रैली निकाली जाएगी। गुरुवार दोपहर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या में सरकार और भाजपा के लोगों की भूमिका साफ साफ उजागर हो चुकी है। कुछ लोगों को जेल जरूर भेजा गया है, लेकिन इस कांड के बड़े आरोपी अभी भी कानून के शिकंजे से बाहर हैं। भाजपा से जुड़े लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.