मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनके जन्मदिन 25 दिसम्बर के पूर्व दिवस पर मीनाक्षी चौक मुजफ्फरनगर के नाम को नगर पालिका मुजफ्फरनगर द्वारा अटल चौक रखने के प्रस्ताव के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा अटल चौक से शिव मूर्ति तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में शामिल सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी सहित नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ,भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं पार्टी के अभियान संयोजक श्री सुधीर खटीक श्रीमोहन तायल, विजेंद्र पाल, नन्दकिशोर , प्रवीण खेडा, अमित वत्स, हिमांशु सैनी, रक्षित नामदेव, पुरोहित, सचिन सैनी,पुरोहित उटवाल ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...