कन्नौज, फरवरी 26 -- कन्नौज। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए महंत सच्चिदानंद सचिन दुबे के नेतृत्व में प्रयाग राज महाकुंभ से दिल्ली तक गौ प्रतिष्ठा महापद यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल सदस्यों ने मेंहदीघाट गंगातट तीर्थ स्थित स्वामी प्रकाशानंद आश्रम पर रविवार रात्रि पहुंच कर रात्रि विश्राम किया एवं दंडी स्वामी वेदेश्वर आश्रम की अध्यक्षता में एक धर्मसभा का आयोजन मेंहदीघाट पर किया। जिसमें संत महात्माओं और क्षेत्र के लोगों ने सम्मिलित होकर गौमाता को राष्ट्र माता के रूप में मान्यता और समर्थन देने की बात पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। महंत सच्चिदानंद सचिन द्विवेदी ने बताया कि चारों शंकराचार्य के शिष्य इस यात्रा में सम्मिलित हैं। यह यात्रा 33 दिन में अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। जिसमें राज राजेश्वर जी , रामेश्वराश्रम जी, ब्रह्म...