मोतिहारी, मार्च 26 -- मोतिहारी, निसं। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंगलवार को खोया व चोरी गए 120 मोबाइल को उसके असली हकदार को सौंपा गया। बरामद 120 मोबाइल की कीमत करीब 19 लाख रुपए आंकी गई है। इसकी जानकारी साइबर थाना के डीएसपी अभिनव पराशर ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी व खोये हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक टीम का गठन किया था। एसपी के निर्देश व तकनिकी व वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर सभी 120 मोबाइल को बरामद किया गया। एसपी के निर्देश पर बरामद मोबाइल को उसके असली हकदार को सौंपा गया है। इसमें 12 स्टूडेंट, 2 गृहिणी, 3 किसान, 1 शिक्षक, 2 पुलिस कर्मी, 2 बैंककर्मी सहित अन्य शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अबतक 14 चरणों में खोये व चोरी गए मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.