मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी,निप्र। आग आप खुद पर विश्वास रखें तो कोई आपको रोक नहीं सकता। चुनौती से भागें नहीं बल्कि उसे गले लगायें। उक्त बातें अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेना के डेयरडेविल्स टीम का नेतृत्व कर रही महिला अधिकारी कैप्टन डॉ. डिंपल सिंह भाटी ने मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप महिलाएं सपने बेचने के लिए नहीं हैं, बल्कि उसे पूरा करने के लिए हैं। अपना उदाहरण देते हुए कहा कि चुनौतियों से भागें नहीं बल्कि उसे गले लगायें। उन्होंने कहा कि सेना के डेयरडेविल्स बाइकर्स टीम में महिलाओं को शामिल होने काफी चुनौती वाला व खतरनाक माना जाता था। लेकिन उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लेकर प्रयास शुरू किया। आज वे महिला अधिकारी के रूप में सेना के डेयरडेविल्स टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.