मुरादाबाद, फरवरी 13 -- हड़ताल के चलते गुरुवार को हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के केस की सुनवाई न हो सकी। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए अब चार मार्च की तिथि निर्धारित की है। रेलवे स्टेडियम में सपना चौधरी का शो था। 11 जून,19 को हुए इस कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई जिसपर नियंत्रण के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इससे दर्शक चोटिल हो गए। इस मामले में वादी रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां वाद दायर किया था। केस की सुनवाई अतिरिक्त लघुवाद न्यायाधीश की अदालत में चल रही है। वादी का कहना है कि गुरुवार को मामले की सुनवाई होनी थी पर हड़ताल के चलते हो सकीं। अब चार मार्च को केस की तारीख निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.