संभल, दिसम्बर 29 -- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार तेजी से पकड़ रहा है। लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनता से किए गए वादे आज पूरे हो रहे हैं। यह बातें विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सुखवीर सिंह राष्ट्रवादी ने कही। शुक्रवार को विकासखंड के गांव नगलिया भूड़ में भाजपा नेता ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा। यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। बिना भेदभाव सरकारी योजनाएं पात्रों के घर तक पहुंच रही हैं। गरीबों को पक्का मकान व राशन, नि:शुल्क इलाज की सुविधा, किसान सम्मान निधि की गारंटी पूरी की जा रही है। इस बीच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि प्रमाण पत्र आदि वितरित किए गए। साथ ही गर्भवती की गोदभराई व बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सद...