संभल, फरवरी 5 -- सौंधन, संवाददाता। विकासखंड पंवासा के सौंधन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था पर हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यहां डॉक्टर की तैनाती कर दी। लंबे समय से प्रभारी चिकित्सक न होने के कारण पीएचसी पर स्टाफ नर्स, एएनएम और वार्ड बॉय ही मरीजों का पर्चा बनाकर दवाइयां वितरित कर रहे थे। यह स्थिति न केवल नियमों के विपरीत थी, बल्कि मरीजों की सेहत के लिए भी जोखिम भरी थी। हिन्दुस्तान ने 23 जनवरी के अंक में "बोले सम्भल में सौंधन में मरीजों को एएनएम दे रही परामर्श, वार्ड बॉय बांट रहा दवाइयां" शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और शीघ्र डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.