लखनऊ, फरवरी 14 -- UP Top News Today 14 फरवरी 2024: कानूनी दांव-पेंचों में 43 साल से फंसे बहुचर्चित बेहमई नरसंहार केस का फैसला अंतत: सुना दिया गया। बुधवार को स्पेशल जज एंटी डकैती कोर्ट अमित मालवीय ने फूलन के साथी डकैत श्यामबाबू को उम्रकैद की सजा सुनाई। जबकि दूसरा आरोपित विश्वनाथ बरी हो गया है। डकैत फूलन देवी और मुस्तकीम के गिरोह ने 14 फरवरी साल 1981 को कानपुर देहात में यमुना से सटे गांव बेहमई में 20 लोगों को लाइन में खड़ा कर गोली मार दी थी। चित्रकूट में बुंदेलखंड महोत्सव के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि आतिशबाजी के लिए रखे उपकरण में शार्ट सर्किट से विस्फोट हुआ है। विस्फोट इतना भीषण था कि मारे गए लोगों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। एक युवक तो दो मंजिला भवन के छत पर जा गिरा। विस्फोट म...