नई दिल्ली, फरवरी 12 -- UP Police Constable Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यूपी पुलिस कांस्टबल परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 या 14 फरवरी 2024 को परीक्षा के कुछ दिन पहले ही जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसााइट uppbpb.gov.in से जाकर अपने रोल नंबर व पासवर्ड आदि के जरिए एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। खास बात है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के करीब 60000 पदों पर हो रही भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 फरवरी 2024 को जारी कर दी ...