नई दिल्ली, मार्च 19 -- आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका आधिकारिक ऐलान किया है। ऋषभ पंत करीब 14 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और वाइजैग में दिल्ली कैपिटल्स के प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा रहे हैं। ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। दिल्ली देहरादून हाइवे पर दिसंबर 2022 में हुए भयावह कार हादसे के बाद पंत को 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में खेलने की अनुमति मिली थी।  दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह मालिक पार्थ जिंदल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ''हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता हमेशा उनके क्रिकेट में अहम रही है। हम नये जोश और उत्साह के साथ नये सत्र का इंतजार कर रह...