नई दिल्ली, मार्च 31 -- चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पांच बार खिताब जीतने वाले एमएस धोनी टी20 क्रिकेट में विकेट के पीछे 300 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी दुनियाभर में लोहा मनवाया है। एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का कैच लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।  एमएस धोनी इस प्रारूप में 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाले एकमात्र कीपर हैं। धोनी के बाद इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक और कामरान अकमल हैं, जिन्होंने 274 शिकार किए हैं। क्विंटन डिकॉक ने 270 और जोस बटलर के नाम 209 शिकार है।  IPl 2024 : कुलदीप यादव की चोट ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन, CSK के खिलाफ मैच से...