नई दिल्ली, मार्च 24 -- IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान घोषित कर दिया था। यह सबकुछ जब हुआ, तब किसी को समझ ही नहीं आया कि मुंबई इंडियंस ने यह फैसला आखिर लिया क्यों है। जब से रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनी है, मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर उनका बातचीत वाला कोई वीडियो नहीं आया है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2024 का ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस को आज अहमदाबाद में ही खेलना है। इस खास मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित ने मैच से पहले वह किस तरह से तैयारी करते हैं, उसको लेकर बात की है, और साथ ही आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के टीम कॉम्बिनेशन पर भी चर्चा की है। इसे भी पढ़ेंः रोहित या हार्दिक, किसकी कप्ता...