पटना, फरवरी 15 -- Bihar Top News Today 15 Feb 2024:  बिहार  विधानसभा परिसर में लालू  यादव-नीतीश कुमार मिले और एक दूसरे से हाल चाल पूछा। नीतीश कुमार ने लालू यादव की हंसते हुए बांह पकड़ लिया। लालू ने भी हंसकर जवाब दिया। उसके बाद दोनों नेता अपनी अपनी राह निकल गए। आरजेडी से मनोज झा और संजय यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया। लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव के आवास पर आज आरजेडी विधायक दल की बैठक बुलाई है। नंद किशोर यादव सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के स्पीकर चुने गए हैं। तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बने हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो रहा है। औरंगाबाद में आज उनकी रैली होगी। बिहार में मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है। राज्यभर में 16.94 लाख बच्चे यह परीक्षा देंगे। नियोजित शिक्षकों का...