साहिबगंज, अप्रैल 9 -- साहिबगंज। डिहारी के सामाजिक कार्यकर्ता पंकज ओझा ने प्रखंड के हाजीपुर भीठा के प्लॉट नम्बर 250 कृषि कार्य करने के लिए करीब 800 फीट लंबाई के प्लास्टिक लेथरल पाइप आठ टूकड़ों में रखा था। बीते सात अप्रैल को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगाकर उसे नष्ट कर दिया है। पंकज के मुताबिक चूंकि इस समय गेहूं व मकई फसल की कटाई और दौनी का समय है। ऐसे में पंकज ने उनके खेत में लगी फसल को भी विभिन्न प्रकार से नष्ट करने के प्रयास की आशंका जताई है। दो साल पहले उनके बगीचे में लगे आम के पांच पेड़ों को काट कर नष्ट कर दिया गया था। उन्होंने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...