बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सांऊघाट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि बीईओ धीरेन्द्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। जया समूह, रितु समूह, मनीषा समूह की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रश्न करता के रूप में श्रुति त्रिपाठी ने बालिकाओं से प्रश्न पूछे। जिसपर निर्णायक मंडल ने अंक प्रदान किया। प्रतियोगिता में गीतांजलि, लाडली, श्रेया राव, श्रेया चौधरी, मानसी, रिया, पिंकी, खुशबू, वर्तिका आदि बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मनीषा टीम विजयी रही। वार्डन माधुरी त्रिपाठी ने बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया। आशीष श्रीवास्तव, गीता पाल, बीना पाल, खुशबू उपाध्याय, चंद्रकांत, उर्मिला और अजय सिंह मौजू...