नई दिल्ली, मार्च 12 -- देश के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज बढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में तेजी आई है। हालांकि, इसकी दूसरी सच्चाई ये भी है कि अब महंगी इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में सस्ती कारों की डिमांड बढ़ी है। जैसे, टाटा के लिए नेक्सन EV की तुलना में टियागो EV ज्यादा बिक रही है। इस बीच हुंडई की लग्जरी और महंगी इलेक्ट्रिक SUV आयोनिक 5 की डिमांड भी कम हुई है। ये कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार भी बन चुकी है। इसे ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया गया था। पिछले 6 महीने के दौरान इसकी सेल्स फरवरी में घटकर सिर्फ 66 यूनिट पर आ गई है। आयोनिक 5 की सेल्स की बात करें तो सितंबर 2023 में इसकी 176 यूनिट, अक्टूबर 2023 में 117 यूनिट, नवंबर 2023 में 96 यूनिट, दिसंबर 2023 में 81 यूनिट, जनवरी 2024 में 95 यूनिट और फरवरी 2024 ...