संभल, मई 5 -- संभल,संवाददाता। बबराला के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को रंगमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारत की विविधता भरी अनोखी सांस्कृतिक एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक करना था। डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 23-24 में विद्यालय के स्वर्ण पदक विजेताओं को 5100 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।कस्बा बबराला के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत, महिमा श्रीवास्तव, पूजा वार्ष्णेय एवं तंसीम कौसर ने वैदिक मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि 4 मई 1994 को डीएवी पब्लिक स्कूल बबराला की नींव रखी गई थी। 4 मई का दिवस अति महत्त्वपूर्...