हजारीबाग, मार्च 28 -- हजारीबाग। नगर प्रतिनिधिहोली महापर्व के अवसर हजारीबाग यूथ विंग ने लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में होली समारोह का आयोजन किया। यह समारोह बेहद ही सादगी पूर्वक संपन्न किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्तर के सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी ने होली के गीतों पर सभी को जमकर झुमाया। इसके बाद सभी ने गीत प्रस्तुत किया। सभी ने आनंदित होकर होली महापर्व का त्यौहार बड़ा ही धूमधाम के साथ संपन्न किया। कार्यक्रम के दौरान समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी साथ ही बीते वर्ष की भूल चूक को माफ कर एक नई गाथा लिखने की परंपरा प्रारंभ किया। समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अध्यक्ष करण जायसवाल भी मौज मस्ती करते नजर आए। वही मौके पर करण जायसवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देत...