बिजनौर, फरवरी 22 -- किसान यूनियन का एक जत्था हरियाणा पंजाब किसानों के आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय आह्वान पर जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए स्योहारा से पहुंचा। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया हरियाणा पंजाब का किसान फसलों की एमएसपी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन सरकार किसानों पर लाठियां गोली आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैं। इस अवसर पर गजराम सिंह ,रामचरण सिंह, रातुल त्यागी ,अमित कुमार, कुशल कुमार सैनी ,रामावतार यादव, विजेंदर त्यागी,अमरीश चौधरी, सुखबीर सिंह सहित सैकड़ो किसानों ने बिजनौर आंदोलन में हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...