चंदौली, मार्च 1 -- विंढमगंज (सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। सिंदूरदान के समय बाइक की डिमांड दूल्हे को महंगी पड़ गई। दुल्हन ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। मामला इतना बिगड़ गया कि कन्या पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। वर पक्ष ने पांच लाख रुपये लौटाए तो उन्हें छोड़ा गया। गढ़वा (झारखंड) जिले के संगमा ब्लॉक में भवनाथपुर क्षेत्र से बुधवार शाम बारात आई थी। गर्मजोशी के साथ बारातियों का आदर-सत्कार किया गया। विवाह मंडप में सारी रस्में परंपरगत ढंग से पूरी हो रही थीं। सिंदूरदान के समय दूल्हे को अचानक बाइक की याद आ गई। बस फिर क्या-उसने साफ शब्दों में कहा कि बाइक नहीं मिली तो वह शादी नहीं करेगा। बाइक से बढ़ते-बढ़ते उसने चार पहिया वाहन की मांग की और फिर सोने की चेन व अंगूठी मांगी। यहीं नहीं, उसे बड़ी अजीब सी शर्त भी रख दी। शर्त यह थी...