शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- खुदागंज। रामलीला मैदान में बरस प्रतिपदा उत्सव के स्वयंसेवक एकत्रीकरण में बोलते हुए विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल ने कहा कि हिंदू समाज का जागरण नहीं संघ का उद्देश्य है। हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे, अपनी संस्कृति को अमिट बनाने के लिए संघ के स्वयंसेवा के निरंतर कार्य कर रहे हैं। भारत का इतिहास संघर्षों का इतिहास है।हिंदू समाज द्वारा सभी वर्गों के निहित उद्देश्यों की पूर्ति हमेशा होती रही है। भारत ने विश्व में अपनी संस्कृति का डंका बजाया है। भारतीय संस्कृति के अनुसार वर्ष प्रतिपदा का उत्सव हमेशा से मनाया जाता रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सवों में संघ के द्वारा वर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया जाता है। यह संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस भी है। संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणेश में यह उत्स...