हाथरस, अप्रैल 27 -- Challan for Speeding Vehicle: यदि वाहन स्वामियों ने तेज वाहन का संचालन किया तो अब उनके मोबाइल पर चालान का मैसेज पहुंच जाएगा। हाथरस के मुख्य मार्गों पर इंटरसेप्टर की मदद से तेज वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को एआरटीओ ने आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर अभियान चलाते हुए तीस वाहनों के चालान काटे। शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे साल में 14 हजार से अधिक चालान काटे गए। जिले में ओवर स्पीड पर लगाम लगाने के लिए काफी समय से इंतजाम नहीं थे। इस करण बीते वित्तीय वर्ष में 98 लोगों के चालान काटे गए। शासन स्तर से जिले के एआरटीओ कार्यालय को इंटरसेप्टर दी गई है। शुक्रवार को इंटरसेप्टर वैन की मदद से एआरटीओ ने आगरा अलीगढ़ मार्ग पर तीस वाहनों के चालान काटे। साथ ही गति को नियंत...