मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- संविधान को बचाना है तो लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा। भाजपा सरकार में दलितों और शोषितों पर अत्याचार बढ़े हैं। जय भीम बोलने पर हाथ तक काट दिए जाते हैं। चुनाव में वोट आंख बंद करके नहीं देना है। यह बात रविवार को बुद्धिविहार स्थित व्हाइट हाउस में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और दलित शोषण मुक्ति मंच के कन्वेंशन में पूर्व सांसद व पोलित ब्यूरों की सदस्या सुभाषिनी अली ने कही।कामरेड सुभाषिनी अली ने कहा कि मोदी का 400 पार का नारा धोखा और छलावा है। भाजपा के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ मुसलमानों को नीचा दिखाने का काम जरूर बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। आए दिन पेपर लीक मामले में भी भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। सरकार निर्वाचित मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं तथा स्वत...