मथुरा, मार्च 16 -- श्री कृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली 20 मार्च को होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुऐ श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि लठामार होली ब्रज की परंपराओं एवं मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गयी हैं। होली का आयोजन श्रीकृष्ण-जन्मभूमि परिसर स्थित केशव वाटिका में सघन वृक्षावली से आच्छादित प्रांगण में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर, देवालयों एवं धार्मिक स्थलों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' का अभियान शुरू किया गया है। इसी श्रृंखला में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान में आयोजित होने वाली परंपरागत लठामार होली आयोजन का संकल्प 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' होगा। इस संकल्प के माध्यम से ब्रज की होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को यह ...