फिरोजाबाद, अप्रैल 2 -- नगर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं लड़कियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। मंगलवार को फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र की स्वीप ब्रांड एंबेस्डर मूवी शर्मा के नेतृत्व में नगर में सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल बोध आश्रम मतदान केंद्र पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ मानव श्रृंखला बनाई गई। विगत चुनाव में सरोजिनी नायडू मतदान केंद्र पर मतदान का प्रतिशत कम रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अनुपम शर्मा, दिशा नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन की सचिव चंद्रकांता शंखवार, संगीता यादव, नीतू सिंह, प्रियंका जादौन के सहयोग से महिलाओं को एक...