बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- वेना में लोजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठकफोटो : लोजपा मीटिंग : वेना बाजार में गुरुवार को लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के पंचायत अध्यक्ष को प्रमाण-पत्र देते प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। वेना बाजार में गुरुवार को लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के रहुई प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि दिनेश पासवान को दोसुत पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही, संगठन को मजबूत करने के उदेश्य से कई बूथों पर कमेटी गठित की गयी है। मौके पर अगममुनि दास, चन्द्रभषूषण प्रसाद, अशोक यादव, दयानंद चौधरी, रामकृत यादव, सिकंदर पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, रॉकी पासवान व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...