हरिद्वार, फरवरी 6 -- भूपतवाला में भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का राठी चौक पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। भाजपा नेता विदित शर्मा के संयोजन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा। विभागों के अधिकारियों ने जनता की समस्या का निवारण किया और सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने सभी अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई। पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि सरकार घर घर जाकर योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रही है। विकसित भारत के लिए हर वर्ग तक विकास का रथ पहुंचना ही मोदी सरकार की गारंटी है। भाजपा नेता आकाश भाटी ने विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल सुनील सेठी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकुश भाटिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश पुरी, विकल राठी, आशीष जैन, अ...