नई दिल्ली, मार्च 28 -- पान-गुटखा खाकर थूकने का शगल बहुत आम है। लोग बिना कुछ सोचे-समझे जहां मन में आए गुटखा खाकर उसकी पीक थूक दिया करते हैं। कई सरकारी संपत्तियों को इन पान-गुटखा की पीक से नुकसान पहुंचता है। यह देखने में भी काभी बुरा नजर आता है। रेलवे को हर साल पान-खुटखा की पीक को साफ करने में करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें एक महिला गुटखा के दाग को साफ करने में काफी मशक्कत करती नजर आ रही हैं। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। यह रेलवे स्टेशन पर काम करने वाली एक सफाई कर्मचारी का वीडियो है। महिला सफाई कर्मचारी एक खंभे पर लगे पान और गुटखा की पीक के दाग हटाने की जद्दोजहद कर रही हैं। सार्वजनिक संपत्तियों को साफ-सुथरा रखने के लिए सरकारें और स्थानीय निकाय चाहे ...