सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीमलोकसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवानों ने बॉर्डर पर संयुक्त रूप से गश्त अभियान चलाया। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी महादेव बुजुर्ग के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक चंद और नेपाल के निरीक्षक सूर्या देवकोटा के नेतृत्व में पिलर संख्या 563 से 564 तक संयुक्त रूप से गश्त किया गया। नो मेंस लैंड पर चलाए गए संयुक्त पेट्रोलिंग में दोनों देशों के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आपसी चर्चा के बीच सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती के साथ अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने व चुनाव के दौरान अधिक सतर्कता बरतने पर सहमति बनी। इस दौरान एसएसबी महादेव बुर्जुग की गश्ती दल की ओर से विष्णु कुमार शर्मा, खटल नवनाथ, दबी वनराज, सागर बंजवारी, नेपाल एपीएफ के संदीप ...