शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- रोजा। गेहूं खरीद को लेकर इस बार शासन और प्रशासन दोनों ही बहुत संजीदा हैं। नीचे से लेकर ऊपर तक के आधकारी रोज गेहूं खरीद पल पल की जानकारी ले रहे हैं। जैसे भी हो इस बार जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद कराने को प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है।मंडियों केंद्रों पर किसानों के नहीं पहुंचने पर आढ़तों पर पहुंचने वालो किसानों से खरीद की जा रही है। रोजा मंडी में अधिकतर आढ़तों पर इस समय गेहूं भरे सरकारी बोरो में का ढेर लगा हुआ है। प्रभारी वही पर खरीद कर उसकी तौल कराकर केंद्रों पर रखवा रहे। जिस प्रकार से इस बार गेहूं की सरकारी खरीद चल रही है। लगता पिछले दो सालो का रिकार्ड टूट सकता है। पिछले दो सालो में जनपद में गेहूं खरीद अधिक नहीं पाई थी। इस बार उम्मीद है कि ठीक ठाक खरीद हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर काम कर रहा है। प्रशा...