गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली के समीप बाइक सवार ने सड़क पार कर रही जरजट्टा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला गोतियारी देवी की जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शुक्रवार दिन के 10 बजे की है। स्थानीय लोगो की मदद से घायल महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार महिला पतराटोली बैंक पैसा निकालने के लिया जा रही थी। वह मांझा टोली के समीप सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मार मौके से फरार हो गया। महिला को स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में इलाज के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...