मॉस्को, अप्रैल 3 -- पिछले महीने मॉस्को में हुई भीषण गोलीबारी से रूस अभी तक नहीं उबर पाया है। इस हमले में कम से कम 144 लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भले ही इस्लामिक स्टेट ने ली लेकिन, पुतिन इसके लिए यूक्रेन को दोषी ठहराते हैं। पुतिन की सरकार ने ताजा बयान जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन पर अब नया कहर बरसेगा। हमले का बदला लेने के लिए रूसी लड़ाके बेताब हैं। इसके लिए 1 लाख से अधिक नई भर्ती भी की है। ज्यादातर लड़ाकों के मन में हमले का बदला लेना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...