संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम।संतकबीरनगर लोक सभा सीट पर वर्ष 2014 के आम चुनाव में डेढ़ दशक से जीत से दूर रही भाजपा ने वापसी की। यहां से भाजपा के प्रत्याशी शरद त्रिपाठी ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव में बसपा दूसरे स्थान पर रही। समाजवादी पार्टी तीसरे स्थान पर बनी रही। वहीं पीस पार्टी ने कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन कर चौथा स्थान बनाए रखा। प्रमुख दलों में कांग्रेस सबसे पीछे पांचवें स्थान पर रही। 1999 में लोकसभा सीट से हार मिलने के बाद से भाजपा जिले के चुनावी परिदृश्य में हासिए पर बनी रही। इसके कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों का दामन थाम लिया। वहीं 2000 के दशक में प्रदेश में सपा और बसपा का प्रभुत्व बढ़ता गया। परिणाम स्वरूप डेढ़ दशक से भाजपा जीत से वंचित रही। वहीं 2014 के आम चुनाव में मोदी लहर ऐसी बही कि पूरे देश में...