देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर, प्रतिनिधिसीमावर्ती बिहार के बांका जिला के सूईया थाना क्षेत्र के बैजुडीह गांव निवासी विनोद यादव को बिहार पुलिस ने घायल अवस्था में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज कर वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल ने बताया कि सूईया बैंक से 36 हजार रुपए निकालकर घर जा रहा था। उसी दौरान बोडा पत्थर जंगल के पास अज्ञात चार अपराधियों ने बाइक रोक ली। वहां एक अपराधी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। दूसरे ने पॉकेट में रखे रुपए निकाल लिया। दो अपराधी दो बाइकों पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये। राहगीर ने मामले की जानकारी थाना में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में पड़ा देख इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...