लातेहार, अप्रैल 2 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ स्थित जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम जामा मस्जिद में सोमवार को खत्मे तरावीह किया गया। ये तरावीह 21 दिनों तक चला,जिसमें सैकड़ों लोगों ने सभी दिन अकीदत के साथ तरावीह की नमाज अदा की। ज्ञात हो कि तरावीह की नमाज में पूरा क़ुरान ए पाक बिना देखे इमाम के द्वारा पढ़ाया जाता है। जिसके पीछे सभी लोग नमाज अदा करते हैं। तरावीह के यह नमाज सिर्फ रमजान के दिनों में पढ़ा या पढ़ाया जाता है। वहीं खत्मे तरावीह को लेकर सभी लोग ससमय मस्जिद पहुंचे। ईशा नमाज के फौरन बाद हाफिज नदीम साहब के द्वारा तरावीह की नमाज अदा कराई गई। नमाज के फ़ौरन बाद फातिहा खानी शुरू किया गया। इस दौरान मुफ्ती शब्बर ज्या क़ादरी के द्वारा रमजान के पाक महीने में हमें क्या और कैसे करना चाहिए इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि र...