छपरा, फरवरी 12 -- छपरा, एक संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सह सारण जिला प्रभारी चांदनी पाण्डेय व जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह थे। प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास के लिए दर्जनों मजबूत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, हर घर नल, राशन , आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं घरेलू और ग्रामीण महिलाओं को बहुत ज्यादा बल दिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दो से तीन करोड़ महिलाओं को लाखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मुद्रा योजना से तीस करोड़ से अधिक राशि दिए गए हैं। खेती से जुड़े हुए हमारी माता बहनों को ड्रोन दीदी बनाकर उन्हें ज...