जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर। सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने गुरुवार को डीडीसी मनीष कुमार के निर्देश पर शहर भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कदमा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती के बच्चों ने रंगोली, पोस्टर, नाटक, मानव शृंखला, स्लोगन और क्विज के माध्यम से कला का प्रदर्शन करते हुए अभियान चलाया। सामर्थ्य की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा कि जागरूकता अभियान लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ शुरू हुआ और 25 मई 2024 को मतदान के दिन तक चलेगा। इसमें भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक गोपेश्वर ठाकुर, शिक्षिका प्रियंका सोनी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...