इटावा औरैया, अप्रैल 10 -- इटावा। संवाददाता भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा भारतीय नव संवत्सर 2081 मनाया। यहां शास्त्री चौराहे के निकट एक प्रतिष्ठान पर भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा, इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष, आशा राम मिश्रा, बीके सिंह,आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, राजीव लोचन दीक्षित सचिव और राजीव अवस्थी कार्यक्रम संयोजक ने माल्यार्पण किया और रोली चंदन से पूजन किया। वन्दे मातरम का गायन किया। इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष ने बताया कि यह पर्व हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को भारतीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित किया जाता है। आज के दिन ही राजा विक्रमादित्य सिंहासनारूढ़ हुए थे तभी से विक्रम सम्वत प्रचलित हुआ। राहगीरों को कुलदीप अवस्थी, अश्वनी कुमार मिश्रा, अत्...